चतरा, जनवरी 28 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। राजपुर थाना क्षेत्र के सहातु गांव में रविवार की रात पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। मृतक सहातु गांव निवासी बीलट भुइयां 65 वर्षीय बताया जाता है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी नशे में धुत थे। दोनों सुबह से आपस में विवाद कर रहे थे। किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। और इसी दौरान पत्नी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। जिससे पति बुरी तरह घायल हो गया। इसकी सूचना राजपुर थाना प्रभारी संदीप कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही आनन फानन में घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर उसे इलाज के लिए चतरा अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित बुधनी देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.