उन्नाव, फरवरी 8 -- बीघापुर। संवाददाता। तहसील परिसर में शनिवार दोपहर युवक अपनी प्रेमिका के प्रेम विवाह का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचा। इसकी भनक पत्नी को लगी तो वह भी पहुंच गई। सरेआम पति का गिरेहबान पकड़कर झकझोरा और जमकर गालियां दीं। यह देख प्रेमिका मौके से भाग निकली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा। हालांकि, हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल की पुष्टि नहीं करता है। बिहार थानाक्षेत्र के दुबेपुर गांव निवासी युवक शनिवार को तहसील परिसर में अपनी प्रेमिका के साथ प्रेम विवाह के लिए आया था। कानपुर में रहनेवाली पत्नी को पति के दूसरी शादी करने की योजना पता चली तो वह तहसील परिसर में आ धमकी। पति की बेवफाई और दूसरी शादी रचाने को लेकर आक्रोशित पत्नी ने पति का गिरेहबान पकड़कर तहसील परिसर में झकझोरा ...