मऊ, मई 5 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत पहाड़पुर निवासिनी पानमती का अपने पति राजकपूर से किसी बात को लेकर रविवार की सुबह विवाद हो गया, जिसके बाद गुस्साई पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचे पति से महिला की कहासुनी के बाद फिर मारपीट हो गई। दोनों अपनी अपनी शिकायत लेकर कोतवाली जा रहे थे कि रास्ते में तहसील गेट के पास दोनों में सरेराह फिर से जमकर मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.