बगहा, मार्च 5 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के समीप से गुजर रही एक बारात को रोक कर दूल्हे की कथित पहली पत्नी व उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची नगर पुलिस व 112 की टीम को घटनास्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस टीम ने मशक्कत कर स्थिति पर काबू पाया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की। सामने खड़े होकर पुलिस वाहन को रोक दिया। इसी वाहन पर पुलिस दूल्हे को ले जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने दूसरे वाहन पर दूल्हे को बैठाया। इसे भी महिलाओं ने घेर लिया। किसी तरह पुलिस वहां से दूल्हे को लेकर थाने पहुंची। इसके चलते दूल्हे की शादी रुक गई। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बारात को रोक कर हंगामा करने वाली महिला की पूर्व में शादी हुई है। उसका एक बच्चा भी है। महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.