बुलंदशहर, जून 23 -- दौलतपुर चौकी क्षेत्र के तुलसीगढ़ी गांव में सोमवार को पति-पत्नी के शव कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव बेड पर पड़ा था। जबकि पति का शव पंखे से लटका था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, एकाएक हुई घटना से मृतकों के घर मे कोहराम मचा हुआ है। जबकि गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। जानकारी के अनुसार गांव तुलसीगढ़ी निवासी रामशंकर के दूसरे नम्बर का 32 वर्षीय पुत्र दिगंबर गुरुग्राम में नौकरी करता था। उसकी 28 वर्षीय पत्नी विमलेश बच्चों के साथ गांव में रहती थी। बताया गया है कि दोनों में अक्सर मनमुटाव रहता था। दिगम्बर दो दिन पहले ही गांव आया था। रविवार देर रात पति-पत्नी खाना खाने के बाद कमरे सोने चले गए थे। सोमवार सुबह जब दोनों आठ बजे तक नहीं उठे, तो परिजनों ने दोनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.