वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 11 -- यूपी के गोरखपुर में एक पति आधी रात को हैवान बन गया। उसने पत्नी से रुपयों की मांग की। पत्नी ने इनकार किया तो फिर बच्चों को छत पर भेजकर नल के हत्थे से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव छोड़कर फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह जानकारी मिलने पर पिपराइच थाने की पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है। गोरखपुर के जंगल छत्रधारी टोला शाहपुर का रहने वाला शनि साहनी बेंगलुरु में रहकर पेंट-पॉलिश का काम करता था। एक हफ्ते पहले ही वह घर लौटा था। बताया जा रहा है कि वह दिन भर नशे में रहता था। शाम को घर पहुंचकर पत्नी नीलम साहनी से झगड़ा करता था। गुरुवार की रात भी वह नशे में घर पहुंचा और पत्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.