हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में किराये पर रह रहे एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ गटककर जान दे दी। पुलिस युवक को अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से ओखलकांडा निवासी 43 वर्षीय प्रमोद सिंह रैकुली अपने परिवार के संग फूलचौड़ गांव में किराये के मकान में रहते थे। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रमोद की पत्नी मायके चली गई थी। सोमवार को प्रमोद ने घर में अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। घटना की जानकारी डायल 112 पर मिली। पुलिस पहुंची तो प्रमोद घर के बाहर उल्टी कर रहा था। पुलिस उन्हें लेकर एसटीएच पहुंची। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.