अमरोहा, अगस्त 9 -- रक्षाबंधन पर पत्नी को उसके मायका छोड़कर घर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी 60 वर्षीय हरिराज पत्नी शांति को रक्षाबंधन पर उसके मायका आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव हयातपुर छोड़कर शुक्रवार देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गजरौला मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के मनोटा शिव मंदिर के पास पहुंची तो सामने से आ रहा अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। बाइक सवार हरिराज गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नगर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में हरिराज की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.