नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- ओडिशा के बालासोर से एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पति अपनी पत्नी को मनाने के लिए 175 किलोमीटर का सफर करके उसके घर पहुंचा, लेकिन वहां पर बहस के दौरान उसने गुस्से में पत्नी का गला ही रेत दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया, आरोपी शेख अमजद और उसकी पत्नी के बीच में विवाद चल रहा है। इसी सिलसिले में उसे मनाने के लिए अमजद गुरुवार को पत्नी से मिलने के लिए कटक से बालासोर आया था। यहां पर आने के बाद दोनों सड़क किनारे बातचीत कर रहे थे तभी अमजद ने चाकू निकाला और अपनी पत्नी का गला रेत दिया। घटना का यह वीडियो वहां पास से गुजर रहे एक राहगीर के फोन में कैद हो गया, जो कि बाद में वायरल हो गया। वायरल वीडियो में अमजद महिला से बात करते हुए, कभी उससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.