हरिद्वार, फरवरी 24 -- हरिद्वार की सियासत में एक बार फिर तल्खी खुलकर सामने आ गई है। खानपुर से विधायक उमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर तीखा बयान जारी कर भाजपा के बाहुबली नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर सीधा हमला बोला है। एक दिन पहले चैंपियन ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर न सिर्फ उमेश कुमार, उनकी पत्नी पर भी टिप्पणी की थी। मामले में अब उमेश कुमार ने चैंपियन को सड़क पर उतरने और आमने-सामने जंग की चुनौती दी है। दोनों नेताओं के बीच इस तरह की बयानबाजी से पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। विधायक उमेश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि वह अक्सर चुप रहने की कोशिश करते हैं ताकि क्षेत्र में तनाव न बढ़े, लेकिन उनकी चुप्पी को कमजोरी समझा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार को निशाना बनाते हुए अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। एक अन्य पोस्ट मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.