शामली, फरवरी 4 -- नगर में युवक ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ घर में रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़ ली, जिस पर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। विवाद बढ़ने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पति ने कोतवाली में तहरीर दी है। झिंझाना क्षेत्र निवासी एक युवक की शादी लगभग पांच माह पूर्व नगर निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दांपत्य जीवन में अनबन शुरू हो गई थी। पत्नी कैराना नगर के ही मोहल्ले में रह रही थी। मंगलवार को पति घर पर पत्नी के पास पहुंचा और दोपहर में शादी में चला गया। पति के अनुसार उसे सूचना मिली कि घर के अंदर पत्नी के साथ बागपत निवासी युवक है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा तथा दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद देर रात तक मौके पर हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पत्नी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी...