संवाददाता, फरवरी 1 -- उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शनिवार की देर रात को रेलवे ट्रैक पर एक ऐसा दर्दनाक वाकया पेश आया जिसे देख लोग अवाक रह गए। सदर कोतवाली के नगर स्थित मुंसफ कटरा के पास शनिवार की रात रेलवे ट्रैक पर हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। ट्रेन आती देख बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को बचाने के लिए खुद को दांव पर लगा दिया। बुजुर्ग ने तत्परता दिखाते हुए पत्नी को धक्का देकर हटा दिया, लेकिन खुद ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवा बैठा। नगर के वार्ड नंबर दो शास्त्रीनगर निवासी 65 वर्षीय रामचरण यादव शनिवार शाम अपनी पत्नी 60 वर्षीय लाली यादव के साथ पुरानी बाजार खरीदारी करने गए थे। देर रात करीब 10 बजे दंपती घर लौट रहे थे। दोनों चंदौली मझवार स्टेशन से थोड़ी दूर मुंसफ कटरा के पास रेलवे ट्रैक पार करने लगे। इसी दौरान ट्रेन आ गई। यह भी पढ़ें- गोकश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.