सीतामढ़ी, अक्टूबर 1 -- रीगा। थाना क्षेत्र के महेसिया पंचायत के पकड़ी बसतपुर गांव में सोमवार की रात एक सनकी पति ने अपने पत्नी को दबिया से काट कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद खुद भी सल्फास की गोली खा लिया। जिससे दोनो की मौत हो गई। मृतक की पहचान पकड़ी बसतपुर वार्ड 4 निवासी किसुनि राम के 26 वर्षीय पुत्र जय कुमार राम व उसकी 24 वर्षीय पत्नी चंचला कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर दल-बल के साथ पहुचे थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने दोनो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के तहकीकात में जुट गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुचे तो दोनो का शव पाया। महिला का शव खून से लथपथ था। प्रारंभिक छानबीन में महिला का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.