मधुबनी, फरवरी 22 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। नशे की हालत में अपनी पत्नी को जान से मारने का प्रयास करने वाला नशेड़ी पति को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को उत्पाद अधिनियम एवं पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ी गोधनपुर गांव निवासी छेदी पमरिया है। वह दो माह पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में अपने पड़ोस की एक महिला को जलाकर मार देने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। तब से वह लगातार न्यायिक हिरासत में ही बंद था। दो माह पूर्व जेल से बाहर आया था और बीते रात नशे की हालत में पत्नी को जान से मारने का प्रयास कर रहा था। पत्नी खुशबू खातून के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। खुशबू खातून अनुमंडल अस्पता...