चंदौली, दिसम्बर 15 -- नियामताबाद (चंदौली), हिंदुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के बसनी गांव में रविवार की देर रात एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पहले उसे जहरीला पदार्थ खिलाया। फिर खुद भी जहर खा लिया। इससे पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। बसनी गांव निवासी रोहित कुमार अपनी 26 वर्षीया पत्नी मोनिका पर लंबे समय से शक करता था। ग्रामीणों के अनुसार रोहित नशे का आदी था और आए दिन शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के बाद पत्नी से विवाद करता रहता था। बीते दो-तीन दिनों से पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़ा चल रहा था, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। रविवार की देर रात रोहित कुमार सल्फास की टिकिया लेकर घर पहुंचा। पहले उसने खाना खाया, उसके बाद सल्फास की टिकिया को शहद में मिलाकर अपनी पत्नी मोनिका को खिला दिया। ततप...