बरेली, दिसम्बर 15 -- मीरगंज। शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचने का विरोध करने पर पति ने साथी के साथ मिलकर पत्नी को बुरी तरह पीटा। आरोप है कि उसने पत्नी को जहरीला पदार्थ दे दिया। पत्नी पूरी रात घर में पड़ी रही। सुबह पति ने अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के ससुर ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गहवरा निवासी कल्यान का आरोप है 13 दिसंबर की रात्रि नौ बजे गांव गोरा लोकनाथपुर निवासी उनकी पुत्री सृष्टि का पति विनय रात में नौ बजे ठाकुर नाम के आदमी के साथ शराब के नशे में घर पहुंचा। सृष्टि ने दूसरे व्यक्ति को नशे में घर लाने का पति से विरोध किया। नाराजगी जताने पर पति ने ठाकुर के साथ मिलकर सृष्टि को बुरी तरह पीटा। इस दौरान परिवार के किसी व्यक्ति ने उसको नहीं बचाया। हालत बिगड़ने पर पति ने 14 दिसंबर को सृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.