बिजनौर, जुलाई 6 -- भाई ने जीजा पर बहन को जलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। आरोप है कि उसकी बहन पर पहले भी कई बार जानलेवा हमला किया गया। इस बार उसकी बहन गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़िता के भाई विकास राजपूत निवासी ग्राम फतियाबाद याना, नूरपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन वंदना देवी की शादी करीब 25 वर्ष पूर्व चन्द्रशेखर पुत्र कृष्ण कुमार निवासी नौरंगाबाद से हुई थी। शादी के एक साल बाद से ही चन्द्रशेखर शराब का नशा करने लगा। नशे में आएदिन बहन के साथ गाली-गलौच व मारपीट करने लगा। शनिवार की शाम किसी बात पर विवाद के चलते पति चन्द्रशेखर ने बहन को कमरे में बंद कर पहले बुरी तरह पीटा। फिर उस पर तेल डालकर आग लगा दी। घटना में उसकी बहन वंदना गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहा...