लातेहार, सितम्बर 25 -- लातेहार संवाददाता। जेजेएमपी उग्रवादी संगठन का सबजोनल कमांडर और पांच लाख का इनामी छोटू उरांव बुधवार की सुबह गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसके साथ दो अन्य नक्सली भी ढेर हुए। छोटू उरांव लातेहार जिला अंतर्गत सदर प्रखंड के पेशरार पंचायत के सुदूरवर्ती गांव होशिर का निवासी था। 25 वर्षीय छोटू लगभग दस माह पूर्व ही जेजेएमपी संगठन से जुड़ा था। सब जोनल कमांडर छोटू उरांव का आपराधिक इतिहास शुरुआत से ही रहा है। वर्ष 2019 में उसने टीएसपीसी नक्सली संगठन का दामन थामा और लगातार पांच वर्षों तक सक्रिय रहते हुए गुमला, लोहरदगा एवं लातेहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में कई हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया। टीएसपीसी संगठन के कमजोर होने पर उसने अपने पुराने साथियों के साथ मिलकर एक नया संगठन बनाया और लातेहार थाना क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.