आरा, फरवरी 9 -- -छापेमारी के डर से सोमवार को कोर्ट में किया आत्मसमर्पण -आरोपित के घर से मिला गोली मारने में इस्तेमाल देसी पिस्टल -धनगाई थाने के खैरहा गांव में 29 जनवरी को हुई थी घटना आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के धनगाई थाना क्षेत्र के खैरहा गांव में नशेड़ी की ओर से पत्नी को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस की ओर से आरोपित के घर छापेमारी कर घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। वहीं छापेमारी के बाद आरोपित पति की ओर से भी आरा के कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया गया। वह खैरहा गांव निवासी संजय सिंह का पुत्र आकाश कुमार सिंह है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से इसकी पुष्टि की गयी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि आकाश कुमार ने पत्नी को गोली मारने में इस्तेमाल अपने घर में पिस्टल अपने घर में छुपा रखा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.