सीतामढ़ी, फरवरी 11 -- रीगा। थाना क्षेत्र के रीगा द्वितीय पंचायत अंतर्गत संग्राम फंदह गांव में रविवार की देर रात पत्नी के हत्या के आरोप में फरार पति को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सहियारा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी रामप्रवेश साह के पुत्री कल्पना कुमारी की शादी मई 2024 में संग्राम फंदह निवासी शंकर साह के पुत्र हरिकिशोर कुमार से हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद से कल्पना को उसके सास, ससुर एवं पति के द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल एवं पलंग नहीं मिलने के कारण प्रतारित किया जा रहा था और रविवार की रात कल्पना का शव फंदे से लटका मिला। पिता ने हत्या कर शव लटका देने का आरोप पति सहित ससुराल वालों पर लगाया है। वहीं कल्पना के पिता रामप्रवेश साह द्वारा थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले को ...