महोबा, फरवरी 23 -- पनवाड़ी, संवाददाता। पत्नी से हुई तकरार के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के गांव देवगनपुरा निवासी 30 वर्षीय अस्सी उर्फ अश्वनी राजपूत का शनिवार को किसी बात को लेकर पत्नी और परिजनों से विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद युवक रात्रि में गुस्सा होकर दूसरे घर में सोने की बात कहकर चला गया। रविवार को सुबह जब युवक का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों के द्वारा खोजबीन की गई। बाद में परिजन जब दूसरे घर में पहुंचे तो युवक का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.