उरई, अप्रैल 20 -- उरई, संवाददाता। रेंढ़र थाना क्षेत्र के कुठौंदा गांव में पत्नी के साथ ससुराल गए व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। साला जब कमरे में पहुंचा तो जीजा दो फंदे पर लटका देख कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। शहर कोतवाली के मोहल्ला पटेल नगर निवासी बाला प्रसाद 50 वर्ष शुक्रवार को पत्नी फूलमती के साथ ससुराल रेंढ़र थाना क्षेत्र के कुठौंदा गांव गया था। दोपहर में वह साले रामकिशोर के कमरे में गया और उसने फंदा लगाकर जान दे दी। साला जब कमरे में पहुंचा तो जीजा को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। परिजनों ने बताया कि उसकी बेटी लक्ष्मी की शादी आठ मई को होनी थी। इसी को लेकर वह भात मांगने पत्नी के साथ ससुराल गया था। बताया कि उसके एक पुत्र व चार पुत्रियां हैं। एक पुत्री की शादी हो चुकी है। जबकि दूसरी की शादी की तैयारी चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.