चित्रकूट, दिसम्बर 5 -- चित्रकूट, संवाददाता। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के कसहाई गांव में पत्नी को लेने ससुराल आए युवक ने विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष का कहना है कि शराब पीने की आदत के चलते बेटी पति के साथ जाने को तैयार नहीं थी। जाने से इंकार के बाद दोनों में विवाद हुआ और फिर पति ने जहर खा लिया। बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दशरथ पुरवा निवासी 28 वर्षीय प्रकाश वर्मा की ससुराल मुख्यालय कर्वी से सटे कसहाई गांव में है। उसकी पत्नी उर्मिला करीब सात माह से अपने मायके में थी। प्रकाश वर्मा कई बार उसे लेने भी गया था। गुरुवार को फिर उर्मिला को लेने प्रकाश कसहाई पहुंचा था। पत्नी ने साथ आने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में शाम को विवाद हुआ और प्रकाश ने आहत होकर ससुराल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.