बदायूं, जनवरी 5 -- मुजरिया। एक व्यक्ति ने पत्नी के वियोग में जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। मामला मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले व्यक्ति की पत्नी को उसके छोटे भाई ने जबरन अपने घर में रख लिया। पत्नी के न आने के कारण परेशान व्यक्ति ने शराब का सेवन करना शुरू कर दिया और घर में कलेश होने लगा। इसके चलते आए दिन परिवार में झगड़ा और मारपीट होती थी। पत्नी के वियोग में व्यक्ति ने अंततः जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में परिवार के लोग निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना द...