कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर। महाराजपुर में पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। महाराजपुर के सलेमपुर निवासी 33 वर्षीय बृजेश यादव किसान है। उनके परिवार में पत्नी शोभा और दो बच्चे हैं। मां उषा ने बताया कि बेटा शराब के लती था। इस बात को लेकर अक्सर बेटे और बहू का विवाद होता था। दो दिन पहले बहू फतेहपुर स्थित मायके चली गई। बेटा लगातार बहू को घर वापस आने के लिए फोन कर रहा था। शनिवार रात भी बेटे की बहू से फोन पर बात हुई। इसके बाद बेटे ने घर की सीढ़ियो की सरिया के सहारे चादर से लटक कर आत्महत्या कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.