लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, संवाददाता। मोहनलालगंज के गनेशखेड़ा गांव में पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गनेशखेड़ा निवासी छोटेलाल किसान हैं। मृतक के पिता ने बताया कि सुभाष चंद्र (40) मजदूरी करता था। सोमवार शाम सुभाष काम कर घर लौटा और कमरे चला गया। वहां किसी बात को लेकर सुभाष का पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई। सुभाष को जानकारी होने पर वह भी कुछ देर बाद घर से चला गया। देर रात घर न आने पर परिजनों ने तलाश की। सुभाष के न मिलने पर परिजन निराश होकर घर लौट आए। मंगलवार सुबह सुभाष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.