अलीगढ़, फरवरी 7 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में शुक्रवार को एक युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। दंपति के बीच हुए विवाद में पत्नी तीन दिन पहले मायके चली गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मोहल्ला शक्ति नगर निवासी आकाश (28) पुत्र सीताराम मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार बीते दिनों किसी बात को लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया। तीन दिन पहले पत्नी मायके विहार चली गई। तभी से वह तनाव में था। शुक्रवार की सुबह वह कमरे में पहंुचा और फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजन कमरे में पहंुचे तो शव लटका देख चीख निकल गई। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पत्नी के मायके जाने पर युवक ने आत्महत्या की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.