हल्द्वानी, मार्च 19 -- उत्तराखंड में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के मायके जाते ही पति ने ऐसा कदम उठाया कि हरकोई दंग रह गया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। यह हैरान करने वाला मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी में सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र में किराये पर रह रहे एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ गटककर जान दे दी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के मुताबिक मूल ओखलकांडा निवासी 43 वर्षीय प्रमोद सिंह रैकुनी परिवार संग फूलचौड़ में किराये के मकान में रहते थे। कुछ दिन पहले प्रमोद की पत्नी मायके चली गई थी। सोमवार को उसने घर में अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो प्रमोद घर के बाहर उल्टी कर रहा था। पुलिस उन्हें लेकर एसटीएच पहुंची।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.