गढ़वा, अप्रैल 26 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। अरसली उत्तरी निवासी तारा लाल श्रीवास्तव के ऊपर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पहले ही पत्नी का निधन और अब मां की अचानक मौत ने उनके जीवन में गहरा संकट ला दिया है। तारा लाल की पत्नी सुरुचि देवी का देहांत 10 अप्रैल 2025 को हुआ था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन से तारा लाल मानसिक और आर्थिक रूप से टूट चुके थे। 25 अप्रैल को सुबह 8 बजे उनकी मां किरण देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। तारा लाल के पिता की पहले मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी और मां दोनों का निधन कुछ ही दिनों के अंतराल में हो गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद कमजोर है। पंचायत की उप मुखिया मीणा देवी ने बीडीओ से संपर्क कर तारा लाल के परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.