गाज़ियाबाद, जनवरी 13 -- गुरुग्राम। युवक की खुदकुशी करने के मामले में खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक पत्नी के प्रेमी के साथ जाने से युवक तनाव में था, इस वजह से उसने पांच जनवरी को ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की थी। राजस्थान के झुंझुनू निवासी विक्रम ने खुदकुशी करने से पहले एक वीडियो बनाकर अपने साले अरुण को कॉल किया और उसे यह वीडियो भेजा था। इसमें उसने नम आंखों से आपबीती सुनाई। साले अरुण ने विक्रम के दोस्त को वीडियो भेजा,विक्रम का दोस्त उसे बचाने के लिए भी स्टेशन पहुंचा,लेकिन जब तक विक्रम आत्महत्या कर चुका था। परिजनों को वीडियो मिलने के बाद पुलिस को सौंपा गया। परिजनों के अनुसार विक्रम की पत्नी कुछ समय से राजस्थान के रहने वाले एक युवक के संपर्क में थी। वह उसके साथ फरार हो गई, जिससे विक्रम अवसाद में चला गया। वीडियो नोट में इस बात का भी जिक्र है...