इन्दरगढ़ (कन्नौज), मई 26 -- अवैध संबंधों के शक का कीड़ा पति के दिमाग में ऐसा घुसा कि उसने न केवल पत्नी की हत्या की, बल्कि नृशंसता की हदें पार कर दीं। पत्नी के शरीर पर चाकू से एक-दो नहीं 21 वार किए। इनमें से 14 वार केवल पेट पर किए। इसके अलावा चेहरे पर ईंट से भी कई वार किए। महिला तीन माह की गर्भवती थी। पति को शक था कि पत्नी के गर्भ में पल रहा बच्चा किसी और का है। इसी वजह से उसने पेट पर ताबड़तोड़ वार किए। महिला के शरीर पर इतने घाव देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों भी हैरान रह गए। उनके भी हाथ कांप गए। कन्नौज में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर में अवैध संबंधों के शक में रजनीकांत ने अपने जीजा सुरेन्द्र निवासी ग्राम बांकी थाना ठठिया के साथ मिलकर पत्नी बबली की नृशंस हत्या कर दी थी। इसके बाद मामले को दबाने के लिए बबली का शव घर के पीछे घूरे मे...