आगरा, दिसम्बर 1 -- दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की हत्या कर साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में पति समेत ससुरालीजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होगा। सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश थानाध्यक्ष ताजगंज को दिए हैं। वादी गीतम सिंह ने बताया कि पुत्री नगीना की शादी सुनील निवासी ताजगंज के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि दहेज से संतुष्ट नहीं होने के कारण पति और ससुराली उसे प्रताड़ित करते थे। सात सितंबर 2025 की रात पुत्री से मारपीट की जानकारी पर वादी एवं अन्य पुत्री की ससुराल पहुंचे तो पुत्री वहां नहीं मिली। पूछने पर बताया गया कि उसको अस्पताल ले गए हैं। दामाद पर फोन करने पर उसने बताया कि नगीना को सर्प ने डस लिया था। मृत्यु हो जाने पर उसकी लाश को यमुना नदी में बहा दिया गया है। पुलिस में शिकायत पर कार्रवाई न होने पर अधिवक्ता तेजें...