रांची, जनवरी 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के डोरंडा मनीटोला वारिस चौक के समीप तरन्नुम उर्फ रानी की गोली मारकर हत्या करने के फरार आरोपी पति तौकिर अंसारी उर्फ साहेब ने आत्महत्या कर ली है। उसका शव बुधवार की सुबह मनीटोला नेजाम नगर स्थित एक अर्धनिर्मित अपार्टमेंट में फंदे से लटका मिला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हटिया डीएसपी पीके मिश्रा, डोरंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि शुरुआती तौर पर यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम से पूरी वारदात स्थल की जांच करवाई है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कुछ चीजों को जब्त कर जांच के लिए अपने साथ ले गई। वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर रिम्स में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की टीम ने डोरंडा थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.