संभल, दिसम्बर 16 -- शहर में मंगलवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने डायल 112 पर पत्नी की हत्या करने की सनसनीखेज सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला गंभीर होने के चलते पुलिस तत्काल सक्रिय हुई, लेकिन जांच में सामने आया कि पूरी कहानी झूठी थी और सूचना देने वाला युवक नशे की हालत में घर पर चैन की नींद सो रहा था। गोशाला रोड निवासी शशांक भटनागर पुत्र सुनील भटनागर ने सुबह करीब 11 बजे डायल 112 पर अपनी पत्नी की हत्या की सूचना दी। इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। सूचना मिलते ही डायल 112 से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत हरकत में आ गई। काफी प्रयास के बाद युवक का मोबाइल नंबर ट्रेस किया गया और पुलिस उसके घर पहुंची, जहां वह नशे की हालत में रजाई ओढ़े सोता मिला। पुलिस ने ...