गाज़ियाबाद, अगस्त 20 -- मोदीनगर। गांव गदाना में महिला की हत्या के मुख्य आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीम दबिश दे रही हैं। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। गांव गदाना में सोमवार रात विवाद के बाद पंकज ने चाकू से गला रेतकर 26 वर्षीय पत्नी स्वाति की हत्या कर दी थी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ केस दर्ज किया है। हत्या से पहले एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें घर के पास खाली प्लॉट में पति-पत्नी के बीच विवाद होता दिख रहा है। स्वाति पंकज को धक्का दे रही है, जबकि पकंज उसके साथ हाथपाई कर रहा है। आरोप है कि पंकज पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर विवाद होता था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्वाति के शरीर पर चार निशान मिले हैं। गला कटा हुआ है। गर्दन और कंधे के पास भ...