सोनभद्र, फरवरी 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। पत्नी की विदाई न होने से नाराज एक युवक रविवार को अपने ससुराल राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव में 33 हजार के हाईटेंशन बिजली टावर के अंतिम छोर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। करमा थाना क्षेत्र के मंगरदहा गांव निवासी 26 वर्षीय विश्राम कुमार पुत्र जंगी प्रधान अपने ससुराल छपका में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पत्नी की विदाई को लेकर विवाद होने पर नाराज युवक पास स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और ऊपर बैठकर हंगामा करने लगा। सूचना मिलते सीओ नगर रणधीर मिश्रा, लोढ़ी चौकी इंचार्ज उमाशंकर यादव मौके पर पहुंचकर एहतियातन बिजली विभाग से संपर्क कर लाइन की आपूर्ति बंद कराई, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। इस...