देवरिया, मार्च 20 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। पत्नी की विदाई कराने गये एक युवक को किसी बात को लेकर ससुराल वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले की युवक की शादी तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली युवती से 1 वर्ष पूर्व हुई थी। कुछ माह पहले मायके वालों ने लड़की की विदाई कराकर घर लाए थो, जब उसका पति उसकी विदाई कराने मंगलवार को ससुराल पहुंचा तो वहां किसी बात को लेकर ससुरालिसों ने उसकी पिटाई कर घायल कर दिए। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.