मोतिहारी, फरवरी 12 -- बंजरिया। बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलहा निवासी रामप्रवेश की पत्नी पूजा की मायके ढेकहां जाने के दौरान सोमवार को ट्रैक्टर की ठोकर से हुई मौत के बाद परिजन में कोहराम मचा हुआ है। रामप्रवेश को अपने छोटे छोटे अबोध बच्चे की चिंता सताने लगी है । पत्नी को अपने बच्चे की पढ़ाने की चिंता लगी रहती थी जिसको लेकर रामप्रवेश सब्जी बिक्री एवं राजमिस्त्री का काम कर अपने बच्चे को प्राइवेट स्कूल में शिक्षा दिलवा रहा था । अब उसके सामने जद्दोजहद की विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है कि वह बच्चों का परवरिश करे या मेहनत मजदूरी कर दो वक्त के रोटी का जुगाड़ करे । रामप्रवेश को तीन पुत्री खुशबू (10) ऋतु (8 ) रीमा (4) एवं एक पुत्र प्रियांशु(6) है। उल्लेखनीय है कि रामप्रवेश के घर शादी का माहौल मौत की खबर से मातम में बदल गया था। शादी के दौरान घर में बहु क...