कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। नवाबगंज में पत्नी की मौत के बाद डिप्रेशन में चल रहे पेंटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। नवाबगंज ख्योरा निवासी 48 वर्षीय मनोज कुमार गौड़ पेंटिंग का काम करने के साथ सब्जी का ठेला लगाते थे। भाई सागर ने बताया कि तीन साल पहले मनोज की पत्नी नीतू की कैंसर से मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद वह शराब के लती के साथ डिप्रेशन में रहने लगे। साथ ही काम करना भी छोड़ दिया। वहीं शुक्रवार देर रात पहली मंजिल में बने कमरे में चारपाई की निवाड़ से पंखे के कुंडे के सहारे मनोज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि डिप्रेशन में अधेड़ ने फांसी लगाई है। मामले की जांच की रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.