बदायूं, फरवरी 4 -- बदायूं। पत्नी की प्रताड़ना व पुलिस पर मानसिक-शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी उसे लगातार जान से मारने व नीले ड्रम में भरवाने की धमकियां देती है और पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुकी है। घटना के बाद झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा वजीरगंज के वार्ड नंबर 10 का है। यहां के रहने वाले मनोज कुमार मिश्रा ने पत्नी से लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद और पुलिस स्तर पर सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के दौरान मनोज ने अपने ऊपर पेट्रोल पदार्थ डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर ...