मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर/मोतीपुर, हिटी। मोतीपुर थाना क्षेत्र के झींगहा गांव में बीते 11 अप्रैल को बच्चों के सामने पत्नी मेहरुन निशा की पीट-पीटकर हत्या मामले में पति मो. अजीमुल्लाह को पुलिस ने बूढ़ी गंडक किनारे स्थित कोदरकट्टा से गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि अजीमुल्लाह ने पूछताछ में गुनाह कबूल कर लिया है। वह पत्नी की हत्या के बाद नदी किनारे दियारा में छिपा हुआ था। झाड़ी में दुबक कर रह रहे अजीमुल्लाह का सुराग ढूंढने में मोतीपुर थाने के धीरेंद्र कुमार ने अहम भूमिका निभाई। ग्रामीण एसपी ने बताया कि पूछताछ में अजीमुल्लाह ने कहा कि उसे पत्नी पर शक था। मेहरुन निशा की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी अजीमुल्लाह के बड़े भाई से थी। पहले सौहर से मेहरुन निशा को दो संतान थी। संदिग्ध स्थिति में उसके पति की मौत हो गई थी। पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.