नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। ख्याला इलाके में एक शख्स ने उसकी पत्नी की दूसरे से शादी कराने वाली महिला की चापड़ से हमला कर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह हुई वारदात के दौरान महिला को बचाने आई उसकी जेठानी और बेटी पर भी आरोपी ने हमला किया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतका की पहचान 39 वर्षीय नुसरत के तौर पर हुई है। वहीं, हमलावर की पहचान इस्तेखार अहमद के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि नुसरत ने डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी की शादी किसी और से करा दी थी। इससे वह नाराज था। पुलिस ने हत्या एवं हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस्तेखार परिवार के साथ लोनी में रहता था। उसकी शादी यास्मिन से हुई थी। इस शादी से दो बच्चे भी हैं। आरोपी इस्तेखार कोई काम नहीं करता था और दिनभर नशे में ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.