मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर-रामदयालुनगर रेलखंड के भगवानपुर ओवरब्रिज के नीचे सिकंदरपुर का एक युवक बुधवार को एक युवक ट्रेन से कटने की नीयत से लेट गया। वह ट्रेन का इंतजार करने लगा। उसने पत्नी को भी कॉल कर ट्रेन से कटने की जानकारी दे दी। इसी बीच एक राहगीर की नजर ने उसपर पड़ गई। वह स्थानीय लोगों के साथ पहुंचा और युवक को पटरी से हटाया। युवक का कहना था कि पत्नी हर बात पर उलाहना देती है। खाना तक नहीं देती है। उसे काम नहीं मिल रहा है, जिससे वह उसके शौक पूरे नहीं कर पा रहा है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसे समझा बुझाकर रेल ट्रैक से हटा दिया। इसके बाद वह घर चला गया। इधर, जीआरपी प्रभारी रंजीत कुमार और आरपीएफ निरीक्षक मनीष कुमार ने इस प्रकार की सूचना या शिकायत मिलने से इंकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...