उन्नाव, अप्रैल 11 -- उन्नाव, संवाददाता। कोर्ट ने गंगाघाट के इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी महिला की ईंट से कूचकर हत्या में शुक्रवार को दोषी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही, 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। शुक्लागंज के इंदिरा नगर मोहल्ले में किराये पर रहने वाले अजय पोरवाल ने 14 अगस्त 2019 को पत्नी नीतू उर्फ जीतू पोरवाल के सिर पर ईंट से कूचकर हत्या कर दी थी। मकान मालकिन रामजानकी ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी थी। रामजानकी के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले अशोक ने औरैया के कोतवाली खानपुर निवासी अजय को उनके घर में किराये पर कमरा दिलाया था। अजय हलवाई कारीगर था और पत्नी नीतू व बेटे बेदू के साथ रहता था। 14 अगस्त 2019 की सुबह करीब पांच बजे वह उनके पास आया और मकान का मुख्य गेट खोलने को कहा। गेट खुलने पर वह घर का सामान और बेटे वेदू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.