चंदौली, मई 14 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह 40 वर्षीय रतन कुमार का पंखा से लटकता शव मिला। रतन कुमार को संदेह था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध उसके साढू से है। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है। रतन कुमार और इसका साढ़ू दिल्ली स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करते थे। रतन कुमार का एक 18 साल का लड़का भी है। पुलिस के अनुसार रतन को शक था कि उसकी पत्नी का उसके साढ़ू के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। वह बीते पांच दिन पहले दिल्ली से घर लौटा था। वही मंगलवार की सुबह उसने अपने कमरे में छत के पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने रतन का शव लटका देख पुलिस को सूचना दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि शव के पास ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.