आगरा, फरवरी 23 -- कासगंज। अमांपुर के एटा रोड पर एक ही परिवार के पांच लोगों की सनसनी खेज आत्महत्या कांड से पर्दा उठ गया है। चिकित्सकों के पैनल के द्वारा किए गए शवों के पोस्टमार्टम में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। परिवार के मुखिया सत्यवीर उर्फ श्यामवीर ने ही पूरे घर की जीवन लीला समाप्त करने की सोची समझी योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। सत्यवीर ने बच्चों को जहर दिया, पत्नी का गला रेता और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिला अस्पताल के दो चिकित्सकों ने शनिवार की देररात सत्यवीर, उसकी पत्नी रामश्री व तीन बच्चों के शव का पोस्टमार्टम किया। जिला प्रशासन ने पांचों शव के पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों बच्चों की जहर देने, पत्नी की गला रेतकर हत्या और सत्यवीर के फांसी लगाकर जान देने की बात सामने आई है। चिक...