महोबा, नवम्बर 6 -- महोबा, संवाददाता। पुलिस कर्मी के द्वारा पत्नी के साथ मारपीट कर गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। डढहतमाफ निवासी पिंकी पुत्री फूलचंद्र प्रजापति ने चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बेलाताल निवासी धर्मेद्र प्रजापति से उसकी शादी 24 अप्रैल 2024 को हुई थी। शादी के बाद पति धर्मेद्र, सास माया प्रजापति के द्वारा मारपीट की गई। आरोप है कि पति धर्मेंद्र का कई लड़कियों से संबध होने पर विरोध किया तो पति के मारपीट की गई। पति और सास ने छत से फेंकने का प्रयास किया और मारपीट कर गर्भपात कराया। अब पति दूसरी शादी करने की फिराक में है। पति जान से मारने की धमकी दे रहा है। डीआईजी के निर्देश पर महिला थाने में आरोपित कांस्टेबल धर्मेद्र प्रजापति के खिलाफ केस दर...