जयपुर, फरवरी 13 -- एक ऐसे दौर में जहां छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी के बीच रिश्तों में दरार आ रही है और शादियां टूट रही हैं, राजस्थान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। क्योंकि यहां उच्च न्यायालय ने वैवाहिक संबंधों की पवित्रता और उनकी मजबूती बनाए रखने को लेकर एक मिसाल कायम करने वाला फैसला सुनाया है। अदालत ने 58 साल साथ गुजारने के बाद तलाक की मांग को लेकर अदालत की शरण में पहुंचे एक बुजुर्ग दंपति की तलाक याचिका को खारिज कर दिया और स्पष्ट किया है कि संपत्ति विवाद या सामान् पारिवारिक मतभेद को तलाक मांगने का कानूनी आधार नहीं माना जा सकता। यह याचिका बुजुर्ग पति ने लगाई थी।बुजुर्ग बोला- आए दिन घर में कलह करती है यह मामला एक ऐसे दंपति से जुड़ा है, जिनकी शादी 1967 में हुई थी। इस दौरान 78 वर्षीय पति ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अपनी 7...