विकासनगर, फरवरी 9 -- विकासनगर के पहाड़ी गली चौक में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से नौ पेजों का सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जिसमें उसमें पत्नी और ससुराल पक्ष को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के पिता के तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...