पीलीभीत, अक्टूबर 1 -- माधोटांडा। थाना क्षेत्र के गांव सेल्हा सात झाल की रहने वाली नीलिमा मंडल की शादी गांव के ही महादेव मंडल के साथ छह साल पहले हुई थी। महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन दहेज को लेकर प्रताड़ित करता है। शराब पीकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करता। महिला का आरोप है रुपयों के लालच में उसका पति मजदूरी भी कराता है। कई बार पंचायत में फैसला हुआ, लेकिन पिटाई बंद नहीं की। आरोप है पति ने मारपीट करते हुए उसको और बेटे को घर से निकाल दिया। थाने पहुंची महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने महादेव मंडल पुत्र अमल मंडल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.